मुंबई , अक्टूबर 22 -- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और भारतीय दूतावासों से महाराष्ट्र के ठाणे निवासी दो युवकों मुंतज़िम काज़ी और लबीब खान को म्यांमार से सुरक्षित वापस लाने के लिए तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा करते हुए सुप्रिया सुले ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, विदेश मंत्रालय, म्यांमार में भारतीय दूतावास और थाईलैंड में भारतीय दूतावास को टैग करते हुए इस गंभीर मामले की ओर ध्यान आकर्षित कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित