सुपौल , अक्टूबर 10 -- बिहार के सुपौल जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से 65 किलोग्राम गांजा बरामद किया और इस दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने शनिवार को बताया कि भीमपुर थाने के सामने राज्य राजमार्ग-91 पर वाहन जांच के दौरान छातापुर की ओर से आ रही मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों की तलाशी ली गई। इस दौरान एक बैग से 12 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि एक अन्य कार्रवाई में राज्य राजमार्ग-91 के किनारे भीमपुर के वार्ड संख्या पांच में एक चारपहिया वाहन की तलाशी ली गई। इस दौरान वाहन से 53 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा और वाहन जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित