सुपौल , नवंबर 04 -- िहार में सुपौल जिले के भीमनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को 18 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से मोटरसाइकिल पर सवार होकर तस्कर गांजा लेकर गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की।
इस दौरान बराटपुर-कटैया के समीप एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान एक प्लास्टिक बैग से 18 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में खगड़िया जिले के निवासी अमरजीत कुमार और मिथुन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित