सुपौल , अक्टूबर 02 -- बिहार के सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 130 लीटर प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप बरामद करने के साथ तस्करी में प्रयुक्त एक चारपहिया वाहन जब्त किया है।

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस अधीक्षक शरथ आर. एस. ने शुक्रवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक चारपहिया वाहन से प्रतिबंधित मादक पदार्थ की तस्करी की जाने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम गठित कर वाहन जांच और छापेमारी अभियान चलाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित