सुपौल , सितंबर 15 -- बिहार में सुपौल जिले के बीरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापामारी कर 12.90 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक शरथ आर. एस. ने मंगलवार को बताया कि सूचना मिली थी कि बीरपुर थाना क्षेत्र के कौशिकापुर गांव के वार्ड संख्या 11 में नारायण पासवान स्मैक का अवैध कारोबार करता है। सूचना के आधार पर उसके ठिकाने पर छापामारी की गई, जहां से 12.90 ग्राम स्मैक और एक डिजिटल तराजू बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर नारायण पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित