सुपौल , अक्टूबर 17 -- बिहार के सुपौल जिले के भीमनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक विवाहित युवती का शव उसके घर से संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ और इस मामले में मायके वालों ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि भगवानपुर पंचायत के रानीगंज गांव के वार्ड संख्या तीन में एक विवाहित युवती की मौत होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, मृत महिला की पहचान ललन पासवान की 22 वर्षीय पत्नी गुंजा देवी के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित