सुपौल , अक्टूबर 19 -- बिहार में सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने बताया कि दरउदन खातून गणपतगंज-हाट टोला सड़क मार्ग पर अपने खेत में लगी फसल देखकर लौट रही थीं। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी परिजन उन्हें राघोपुर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मोटरसाइकिल चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित