सुपौल , अगस्त 05 -- बिहार में सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र में बुधवार को अपराधियों ने दो मवेशी व्यापारियों से दो लाख रुपये लूट लिये।पुलिस सूत्रों ने बताया कि अररिया जिले के बनगामा गांव निवासी मवेशी व्यापारी मोहम्मद अनबर हुसैन और मोहम्मद आलम पिकअप वैन से मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर स्थित मवेशी हाट मवेशी खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान पांडेयपट्टी गांव के समीप एक पेट्रोल पंप के निकट दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार सशस्त्र अपराधियों ने उनकी पिकअप वैन को ओवरटेक कर रोक लिया।

सूत्रों ने बताया कि अपराधियों ने हथियार के बल पर दोनों व्यापारियों से दो लाख रुपये लूट लिये और फरार हो गये।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित व्यापारियों का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित