सुपौल , अक्टूबर 19 -- िहार में सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने लाठी-डंडे से पीटकर अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि ठाठी भवानीपुर गांव के वार्ड संख्या तीन निवासी मोहम्मद अहमद रविवार की रात शराब के नशे में घर पहुंचा और अपने पिता शौकत अली की लाठी-डंडे से पिटाई करने लगा। गंभीर चोट लगने से शौकत अली की मौत हो गई। इस दौरान शौकत अली को बचाने पहुंची उनकी पत्नी के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गईं।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य एकत्रित किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपी मोहम्मद अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित