सुपौल , सितंबर 14 -- बिहार में सुपौल जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली सूई और स्मैक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) शरथ आर. एस. ने सोमवार को बताया कि सदर थाना क्षेत्र के बैरिया पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित एक मकान में छापेमारी कर 594 प्रतिबंधित नशीली सूई बरामद की गयी। इस मामले में पप्पू कुमार और कार्तिक मंडल को गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित