सुपौल , सितंबर 6 -- बिहार में सुपौल जिले के नदी थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को एक पिकअप वैन से 832 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक (एसपी(शरथ आर.एस. ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नदी थाना क्षेत्र में एक चार पहिया वाहन से प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम का गठन कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
एसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने संदिग्ध पिकअप वैन की तलाशी ली, जिसमें से 832 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया। इस दौरान पुलिस ने मौके पर मौजूद एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित