सुपौल , जुलाई 22 -- बिहार के सुपौल जिले में अलग-अलग घटनाओं में बुधवार को दो लोगों की मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने बताया कि त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के करणपट्टी गांव में खेत की पटवन के दौरान बिजली का करंट लगने से गणेश यादव (45)गंभीर रूप से झुलस गया।परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि दूसरी घटना राघोपुर थाना क्षेत्र के भगता गांव के समीप हुई, जहां एक पिकअप वैन की चपेट में आने से 45 वर्षीय रघुबीर साह की मौत हो गई। मृतक डगमारा थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव का निवासी था।पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित