सुपौल , सितंबर 13 -- बिहार में सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को एक शराब कारोबारी के घर से 360 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए उसे गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक(एसपी) शरथ आर. एस. ने आज बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गांधीनगर निवासी सौरव आनंद अपने घर में शराब का भंडारण कर चोरी-छिपे इसकी बिक्री कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित