सुपौल , अप्रैल 15 -- बिहार में सुपौल के जिलाधिकारी सावन कुमार ने संभावित बाढ़ 2026 की तैयारी को लेकर बुधवार को पूर्वी कोशी तटबंध प्रमंडल, सुपौल अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर चल रहे बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी श्री कुमार ने निरीक्षण के क्रम में किशनपुर प्रखंड के सुजानपुर ग्राम में संचालित बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का जायजा लिया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कार्य में पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने के लिये संबंधित कार्यपालक अभियंता को आवश्यक निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने स्पर संख्या 64.95 किमी एवं 68.30 किमी पर चल रहे बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के लिये संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिये।
इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता, पूर्वी तटबंध प्रमंडल, सुपौल सहित संबंधित सहायक एवं कनीय अभियंता उपस्थित थे।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिये कि बाढ़ से संभावित प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये सभी कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित