सुपौल, मार्च 27 -- बिहार में सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि माधोपुर गांव निवासी साहिल (18) ने गुरुवार की संध्या अपने आपको एक कमरे में बंद कर लिया।देर रात तक वह कमरे से बाहर नहीं निकाला।आज सुबह भी साहिल जब कमरे से बाहर नहीं निकाला तो उसके परिजनों ने उसे आवाज लगाई लेकिन कोई जबाब नहीं मिलने पर दरवाजा को तोड़कर देखा गया तो उसका शव फंदे से लटका हुआ पाया गया।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित