सुपौल, मार्च 22 -- बिहार मे सुपौल जिले के किशनपुर थाना में पदस्थापित एक महिला प्रशिक्षु ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस रविवार को बताया कि ईद पर्व के अवसर पर सुचारू विधि व्यवस्था को लेकर आरक्षी रितु कुमारी को किशनपुर थाना में पदस्थापित किया गया था। ड्यूटी के दौरान ही कल संध्या आरक्षी ने बाथरूम में जाकर गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।सुपौल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, किशनपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी और किशनपुर थाना अध्यक्ष की उपस्थिति में बाथ रूम का दरवाजा तोड़कर शव को निकाला गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की मदद ली जा रही है। आरक्षी रितु के परिजनों को इस घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। वह भोजपुर जिले की रहनेवाली थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित