सुपौल, फरवरी 19 -- बिहार में सुपौल जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुरूवार को भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस ने बताया कि सूचना मिली थी भपटियाही थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 27 से एक चार पहिया वाहन द्वारा शराब की तस्करी की जाने बाली है।इस सूचना पर राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 27 के निकट नारायणपुर गांव के समीप पुलिस नाकेबंदी की गई। इस दौरान एक चार पहिया वाहन से 183 लीटर विदेशी शराब बरामद कर तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर की पहचान सुजय राय के रूप में की गयी है। वह पश्चिमी बंगाल के न्यूजलपाईगुड़ी जिले का रहने वाला है।इस मामले में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित