सुपौल , फरवरी 23 -- िहार में सुपौल जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार को बिजली का करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के निर्मली पंचायत के वार्ड संख्या 7 में खेत में लगी गेहूं की फसल के पटवन के लिए अंकुश कुमार (14)बिजली के तारों से मोटर में कन्वेक्शन कर रहा था । इस दौरान उसके हाथ बिजली के तार से छू गया। इस घटना में उसकी करंट लगने से मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र के भवानीपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 14 में गेहूं की फ़सल के पटवन के दौरान छोटू कुमार (18) की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित