सुपौल , मार्च 25 -- बिहार में सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र से उत्पाद विभाग की एक टीम ने बुधवार को एक कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है।
उत्पाद विभाग सूत्रों ने बताया कि सूचना मिली थी कि बंगाल से कार के माध्यम से शराब की बड़ी खेप अररिया होते हुये मधेपुरा जाने वाली है। इस सूचना के आधार पर विभिन्न जगहों पर नाकेबंदी की गई थी, लेकिन तस्करों को नाकेबंदी की सूचना मिल गई थी, इसलिए उसने पिपरा से मधेपुरा न जाकर सुपौल जिला मुख्यालय का रूख अपनाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित