सुपौल, जुलाई 29 -- िहार के सुपौल जिले में दो विद्यालय के तीन शिक्षकों कर्त्तव्यहीनता के आरोप में बुधवार को निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह ने बताया कि त्रिवेणीगंज प्रखंड के खोरिया गांव के प्राथमिक विद्यालय में पदस्थापित शिक्षक दिनेश कुमार मंडल और देवेंद्र सरदार पर आरोप है कि 28 जुलाई को कार्य अवधि के दौरान वे कुर्सी और बेंच पर सोए पाए गए थे। इसकी शिकायत मिलने पर दोनों शिक्षकों पर लगाए आरोप की जांच पड़ताल की गई थी।जांच पड़ताल में दोनों शिक्षकों पर लगाए गए आरोप सही पाये गये। इसके बाद दोनों ही शिक्षकों तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि निलंबन की अवधि में दिनेश कुमार मंडल को सरायगढ़ -भपटियाही के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय और जबकि देवेन्द्र सरदार को राघोपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में पदस्थापित किया है,जिन्हें सरकारी नियमानुसार जीवन यापन के भत्ते दिए जाएंगे ।

शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि मरौना प्रखंड के अन्तर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोनी अमरदास टोला में पदस्थापित प्रधानाध्यापक भगवानी मंडल को भी कर्तव्यहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है ।उनपर आरोप है कि 15 जुलाई को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के औचक निरीक्षण में विद्यालय के छात्र - छात्रा विद्यालय परिसर में इधर उधर घूमते हुए देखा गया था तथा बच्चों को मध्याह्न भोजन भी नहीं दिया गया था । बच्चों की उपस्थिति पंजी में भी गड़बड़ी पाई गई थी ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित