सुपौल , फरवरी 17 -- बिहार में सुपौल जिले के सदर प्रखंड के सुखपुर गांव स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र सह हेल्थ सह वेनलेश सेंटर में पदस्थापित ऑक्सिलरी नर्स मिडवाइफ (एएनएम) भवानी कुमारी को सुपौल के सिविल सर्जन ने मंगलवार को कर्तव्यहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया है।

सिविल सर्जन डाक्टर बाबू साहेब झा ने बताया जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने सात फरवरी 2026 उपरोक्त स्वास्थ्य उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया था।

श्री झा ने बताया कि औचक निरीक्षण में एएनएम भवानी कुमारी अनुपस्थित पाई गई ।इस संबंध में सदर प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारी ने भवानी कुमारी को कारणपृच्छा (सोकाउज) नोटिस जारी किया गया था । लेकिन प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी के मंतव्य और जिला पदाधिकारी के अनुमोदन के बाद भवानी कुमारी को निलंबित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित