सुपौल, मई 12 -- िहार में सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र से पुलिस ने आठ अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार बरामद किया है । पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस ने बताया कि सूचना मिली थी कि सुपौल नगर परिषद क्षेत्र के अन्तर्गत एक मैरेज हांल के समीप एक अर्ध निर्मित मकान में कुछ अपराधकर्मीआपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।इस सूचना के आधार पर सुपौल के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर वहां छापामारी की गई। मौके से आठ अपराधियों कै गिरफ्तार किया गया है। उन लोगों के पास से एक देशी कट्टा, दो देसी पिस्तौल,दो कारतूस ,तीन मोबाइल फोन और दो हजार पांच सौ रुपए बरामद किए गए है ।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में से सात अपराधकर्मी सुपौल नगर परिषद क्षेत्र और एक किशनपुर थैंक्स क्षेत्र का निवासी है। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित