सुपौल , मई 20 -- सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी )बीरपुर के अंतर्गत सीमा चौकी नरपतपट्टी ने राघोपुर थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से देशी कट्टा, कारतूस, ब्राउन शुगर, मोटरसाइकिल एवं नकदी बरामद की गई है। एसएसबी 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात विश्वसनीय सूचना के आधार पर परसनमा गांव में अवैध हथियार एवं मादक पदार्थों की मौजूदगी को लेकर छापेमारी की गई।
श्री सिंह ने बताया कि तलाशी के क्रम में 01 देशी कट्टा, 01 कारतूस, 9.2 ग्राम ब्राउन शुगर, 01 मोटरसाइकिल तथा 19,267 रूपये बरामद किये गये ।गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में वह बरामद सामग्री के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।इसके बाद बरामद सभी सामान सहित आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के तहत राघोपुर थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित