सुपौल , मई 28 -- बिहार में सुपौल जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस ने गुरूवार को बताया कि बुधवार को सूचना मिली थी एक ऑटो रिक्शा से गांजा की तस्करी होने वाली है।इस सूचना पर त्रिवेणीगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान उक्त रिक्शा को रोककर तलाशी ली। तलाशी के क्रम में 100 किलोग्राम बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में दो तस्करों मोहम्मद जावीर और मोहम्मद इंतजार आलम को गिरफ्तार किया गया है।दोनों बलुआ बाजार थाना क्षेत्र के कुशल ऐराजी गांव के निवासी हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित