सुपौल, अप्रैल 15 -- बिहार में सुपौल के जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने बुधवार को कर्तव्यहीनता के आरोप में दो राजस्व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने आज बताया कि मरौना अंचल के राजस्व कर्मचारी रंजीत कुमार और त्रिवेणीगंज अंचल के राजस्व कर्मचारी अजय कुमार पर हड़ताल और सामूहिक अवकाश में शामिल होने , मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा में बाधा उत्पन्न करने और मार्च महीने में राजस्व को प्रभावित करने का आरोप है।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि दोनों राजस्व कर्मचारियों पर भारत जनगणना 2027 जैसे महत्वपूर्ण कार्य से अनुपस्थित रहने सहित कई आरोप है। मामले के सत्यापन के बाद आरोप सही पाए जाने पर दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन कै दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित