सुपौल, जून 22 -- बिहार में सुपौल जिले के भपटियाही थाने में सोमवार की शाम सड़क दुघर्टना में एक महिला की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि 53 वर्षीय सुनीता अपने पति के साथ एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) कार्यालय से मोटरसाइकिल पर सवार हो कर अपने घर किशनपुर वापस लौट रही थी। इस दौरान चिकनी गांव के समीप एन एच 27 पर पीछे से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मारी थी, जिससे वह, उसका पति तथा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को भपटियाही सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य चोटिल लोगों का इलाज किया जा रहा है ।

पुलिस ने कहा कि घटना की सूचना पर पुलिस सीएचसी पहुंची और मृत क लाश को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है ।

पुलिस के अनुसार सुनीता किशनपुर थाने के आसनपुर कुपहा गांव की रहनेवाली थी और आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 09 में सेविका का कार्य करती थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित