सुपौल, जुलाई 27 -- बिहार में सुपौल जिले के सदर थाना की पुलिस ने सोमवार को पांच तस्करों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है ।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन ने आज बताया कि एक दिन पहले यह सूचना मिली थी कि बैरो पंचायत के अन्तर्गत बांस बाड़ी में कुछ तस्कर स्मैक की बिक्री कर रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर सुपौल पुलिस ने छापामारी की, जहां से 16 ग्राम स्मैक, तीन गैस लाइटर, दो मोबाइल और 1200 नगद बरामद किया गया है तथा इस सिलसिले में वकील कुमार , हितेश पासवान ,सावन कुमार, मोहम्मद मिकाइल और प्रियेश कुमार को गिरफ्तार किया है।
श्री रंजन ने कहा कि गिरफ्तार तस्करों में दो सुपौल जिले और तीन सहरसा जिले के रहनेवाले हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों पर एनडीपीएस एक्ट के अनुसार प्राथमिकी संख्या 484/2026 दर्ज की गई है तथा सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित