सुपौल, मार्च 15 -- बिहार में सुपौल जिले के सदर थाने के मुख्य द्वार के सामने सुपौल - सहरसा सड़क मार्ग पर रविवार को सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई ।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि 11 वर्षीय सजदा प्रवीण सड़क पार कर रही थी। इस दौरान एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची की मौत घटनास्थल पर ही हो गई । इस घटना में मोटरसाइकिल पर सवार सहित तीन लोग भी घायल हो गए ।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और तीनों घायलों को सदर अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया।

पुलिस ने कहा कि आवश्यक कार्रवाई पूरी करने बाद मृतक बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित