सुपौल, जनवरी 12 -- बिहार में सुपौल जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार को विदेशी शराब और नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद हुई है तथा इन मामलों में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है ।

पुलिस अधीक्षक(एसपी) शरथ आर. एस. ने बताया कि त्रिवेणीगंज थाने के शिवनगर के वार्ड संख्या 8 में पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर मनोज सरदार के घर छापेमारी में प्रतिबंधित नशीली दवा कोरेक्स सिरप की 2558 बोतलें बरामद की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्राथमिकी संख्या 22/26 दर्ज करते हुए मनोज सरदार को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

एसपी ने बताया कि रतनपुरा थाने के अन्तर्गत वाहन चेकिंग के दौरान एक चार पहिया वाहन से पुलिस ने 324 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई तथा इस मामले में बब्लू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में प्राथमिकी संख्या 4/26 दर्ज की गई है ।

दोनों ही मामलों में गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित