सुपौल, मई 13 -- बिहार में सुपौल जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने 20 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक(एसपी) शरथ आर. एस. ने बताया कि सूचना मिली थी कि मुरली गांव के वार्ड संख्या 04 से एक तस्कर ऑटो में रख कर गांजा ले कर जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने अभिलंब कारवाई की और ओटो से 20 किलोग्राम गांजा बरामद करने के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर का नाम नरेश कुमार है जो मधेपुरा जिले भर्राही थाने के जीबछपुर गांव का रहने वाला है ।

श्री शरथ ने बताया कि भपटियाही थाने में प्राथमिकी संख्या 127 /26 दर्ज कर तस्कर को जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित