सुपौल, अप्रैल 26 -- बिहार के सुपौल जिले में अवैध हथियार तस्करों के विरूद्ध चलाए गए अभियान के क्रम में पुलिस ने भारी मात्रा में शस्त्र, गोली और नगदी रकम के साथ अन्तर जिला गिरोह के दस लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक(एसपी) शरथ आर एस ने आज संवाददाताओं को बताया कि इस अभियान में खासकर सुपौल, पिपरा, किशनपुर और राघोपुर थाने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है ।
एसपी ने कहा कि इस अभियान में दस अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए, उनके पास से पांच पिस्टल, दो देशी कट्टा, पांचअर्ध निर्मित पिस्टल, दस मैगजीन , सात जिंदा कारतूस, एक खोखा , चार मोबाइल , पांच मोटरसाइकिल , एक चार चक्का वाहन तथा दो लाख आठ हजार नगद राशि बरामद की गई है ।
श्री शरथ ने बताया कि सभी गिरफ्तार अपराधियों को सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित