मुंबई , जनवरी 31 -- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दिवंगत नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को शनिवार को पार्टी विधायक दल का नेता चुन लिया गया। उन्हें आज शाम महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी जायेगी।

राकांपा के विधान मंडल दल के सदस्यों की यहां विधान भवन में हुयी बैठक में सुनेत्रा पवार को नेता चुना गया। श्रीमती पवार इस समय राज्यसभा की सांसद हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार श्री पवार को आज शाम पांच बजे राजभवन में उपमुख्ममंत्री पद की शपथ दिलायी जायेगी।

श्री अजित पवार महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार के उपमुख्यमंत्री थे। पार्टी में उनके निधन के बाद श्रीमती पवार को उपमुख्यमंत्री बनाने पर सर्वसम्मति थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित