पुणे , मई 07 -- महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के राज्यसभा से इस्तीफे के बाद अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के भीतर रिक्त सीट औऱ पार्टी में खाली पड़े कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक पदों के लिए अनेक नेता सक्रिय हो गये हैं।

रिपोर्टों के अनुसार, नामांकन सुरक्षित करने के प्रयास में कई आकांक्षी नेता सुश्री सुनेत्रा पवार और प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे के संपर्क में हैं। नियुक्तियां करते समय वरिष्ठता, प्रतिनिधित्व और आंतरिक समीकरणों में संतुलन बनाना पार्टी नेताओं के लिए एक बड़ी चुनौती होने की उम्मीद है। हाल ही में हुये विधान परिषद चुनावों के दौरान, कई वरिष्ठ हस्तियों सहित लगभग 75 नेताओं ने पार्टी से नामांकन मांगा था। उस समय, संगठन के भीतर युवाओं, अल्पसंख्यकों और मुंबई के प्रतिनिधित्व को मजबूत करने के उद्देश्य से पार्टी ने जीशान सिद्दीकी को चुना था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित