अलवर , फरवरी 24 -- राजस्थान में अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए दो बाल अपचारियों को निरुद्ध करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक अलवर सुधीर चौधरी ने मंगलवार को बताया कि मदनपुरी गांव में सुनार की दुकान में हुई चोरी हुई थी। इस पर पुलिस ने जांच के लिये विशेष दल का गठन किया। दल ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी सहायता से चोरों का सुराग लगा लिया और दो बाल अपचारियों को निरुद्ध करके दो आरोपियों साहिल और नवीन कुमार को गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित