नयी दिल्ली , जून 15 -- केंद्रीय वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने सोमवार को कहा कि पिछले 12 सालों में सुधारो से भारत का वस्तु और सेवा निर्यात क्षेत्र मजबूत हुआ है और विश्व में इसकी उपस्थिति दिखती है।
श्री अग्रवाल में मई महीने के निर्यात और आयात के आंकड़े जारी करते हुए यहां संवाददाताओं से कहा की सरकार निर्यातकों को विश्व बाजार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए समर्थन पर बराबर ध्यान दे रही है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित