लखनऊ , अप्रैल 28 -- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस दूरसंचार विभाग के लिए चयनित 936 प्रधान परिचालक/प्रधान परिचालक (यांत्रिक) को नियुक्ति-पत्र वितरित किए।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राज्य के विकास की सबसे बड़ी आधारशिला मजबूत कानून-व्यवस्था होती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि उत्तर प्रदेश में स्थापित सुदृढ़ कानून-राज ने ही राज्य को देश-विदेश के निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित