कल्याणी , अक्टूबर 12 -- सुदीप कुमार घरामी (नाबाद 122) और अभिषेक पोरेल (नाबाद 114) रनों की शानदार शतकीय पारी की बदौलत बंगाल ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मुकाबले के दूसरे दिन सोमवार को दिल्ली के खिलाफ स्टंप्स के समय तीन विकेट पर 304 रन बनाकर 64 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।

आज यहां बंगाल ने अपनी पहली पारी की शुरुआत की। सुबह के सत्र मे बंगाल को पहला झटका आठवें ओवर की पहली गेंद पर अंकुर पॉल (17) रन के रूप में लगा। उन्हें नवदीप सैनी ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद 21वें ओवर में कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन (34) रन बनाकर पवेलियन लोट गये। उन्हें दिविज मेहरा ने आउट किया। 27वें ओवर में दिन का तीसरा विकेट सुदीप चटर्जी (दो) रन को आयुष बदोनी ने किया। इस दौरान सुदीप कुमार घरामी और अभिषेक पोरेल ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने शतक पूरे किये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित