आइची नागोया , अक्टूबर 02 -- भारत के सुजीत कलकल ने पुरुषों के 65किग्रा वर्ग के रोमांचक सेमीफ़ाइनल में 2-0 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए ओलंपिक चैंपियन और घरेलू पसंदीदा कोटारो कियोका को 'क्राइटेरिया' के आधार पर 3-3 से हराया। यह उनके करियर की सबसे बड़ी जीत थी। फ़ाइनल में सुजीत का मुक़ाबला ताजिकिस्तान के वर्ल्ड मेडलिस्ट अब्दुलमज़िद कुदिएव से होगा।

भारतीय पहलवान सुजीत कलकल ने एशियाई खेल 2026 में इतिहास रच दिया है। उन्होंने पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के सेमीफाइनल में जापान के मौजूदा पेरिस ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता कोटारो कियोका को हराकर फाइनल में प्रवेश किया और भारत का पदक पक्का कर दिया है। सेमीफाइनल मैच में शुरुआत में जापानी पहलवान कियोका 2-0 से आगे चल रहे थे, लेकिन सुजीत ने जबरदस्त वापसी की। मैच का अंतिम स्कोर 3-3 की बराबरी पर समाप्त हुआ, लेकिन बड़े स्कोरिंग मूव के नियम के आधार पर सुजीत को विजेता घोषित किया गया। इस शानदार जीत के बाद अब सुजीत कलकल स्वर्ण पदक के लिए फाइनल में तजाकिस्तान के अब्दुलमाजिद कुदिएव का सामना करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित