धर्मशाला , अप्रैल 21 -- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को कांगड़ा जिले के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 153.81 करोड़ रुपये की लागत वाली आठ विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए।

मुख्यमंत्री ने ब्यास नदी पर 103.65 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 800 मीटर लंबे पुल का भूमि पूजन किया। यह पुल टेरेस (पोंग बांध जसूर रोड) और स्थाना (भरवाईं डमटाल रोड) को जोड़ेगा, जिससे फतेहपुर और जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को बड़ी सुविधा होगी। इसके अलावा, उन्होंने 13.60 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 'आदर्श स्वास्थ्य संस्थान' फतेहपुर और फतेहपुर अनाज मंडी में 3.14 करोड़ रुपये की पार्किंग और अन्य कार्यों का भी शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने नाबार्ड के तहत 9.09 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली फतेहपुर से बडियाली (वाया कुंडल थेरू सुनेत रोड) सड़क और फतेहपुर में 35 लाख रुपये की लागत से बनने वाले शहीद स्मारक की आधारशिला भी रखी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित