चंडीगढ़ , अगस्त 13 -- चंडीगढ़ पर्यटन विभाग की ओर से सुखना लेक पर 'हर घर तिरंगा' वॉकथॉन का आयोजन किया गया। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने भी वॉकथॉन में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि देश की आजादी और तिरंगे के सम्मान के लिए हजारों-लाखों लोगों ने अपना बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने देश के लिए फांसी का तख्ता चुना, उनके बलिदान को याद करना और उनके आदर्शों के अनुरूप देश के लिए कुछ करने का संकल्प लेना जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित