सुकमा , जून 28 -- राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार को शुभारंभ किया गया। कलेक्टर अमित कुमार और पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने मराईगुड़ा वन में बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की। वहीं, बस स्टैंड सुकमा में नगर पालिका अध्यक्ष हूंगाराम मरकाम ने भी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई।

इस अवसर पर पार्षद रंजीत बारठ, रमेश कर्मा, अनिल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह, डॉ. प्रदीप पटेल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. दीपेश चंद्राकर ने बताया कि जिले में शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग के लगभग 38,518 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान 28 से 30 जून तक तीन दिनों तक संचालित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित