सुकमा , जून 18 -- छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हाल ही में आए आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 474 हितग्राहियों को 69 लाख 32 हजार 700 रुपये की सहायता राशि वितरित की है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्राकृतिक आपदा की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के प्रावधानों के तहत प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया युद्धस्तर पर संचालित की गई।
प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सहायता राशि सीधे हितग्राहियों के खातों तथा अन्य माध्यमों से वितरित की गई। सर्वाधिक प्रभावित तोंगपाल क्षेत्र में 36 लाख रुपये की तात्कालिक राहत राशि प्रदान की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित