रांची , मार्च 12 -- झारखंड के सीसीएल जन आरोग्य केन्द्र गांधीनगर ने नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन आज भीठा बस्ती रांची में किया।

इस शिविर में विशेषज्ञों चिकित्सकों द्वारा 141 लोगों की नि:शुल्क जाँच की गई और डॉक्टरी सलाह दिया गया। शिविर के दौरान विशेष रूप से हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, हाइपरटेंशन एवं सभी बीमारियों का नि:शुल्क जाँच किया गया और सभी को नि:शुल्क दवा भी दिया गया|इस शिविर के सफल आयोजन में डॉ भरत सिंह सीएमओ इंचार्ज गांधीनगर, डॉ प्रीति तिग्गा,सी एम ओ, सी एस आर, इंचार्ज, डॉ अनिता होरो, डॉ रजनी कुजूर, डॉ स्वाति, डॉ शिल्पी झा, डॉ. साइम, मुन्ना कुमार सिंह, एवम सभी पारा मेडिकल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

स्थानीय लोगों ने सीसीएल की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के और भी स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित