रांची , जून 17 -- झारखंड के सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के जन आरोग्य केंद्र, गांधीनगर के ने बुधवार को रांची स्थित गागी बस्ती में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया।

शिविर के दौरान कुल 70 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। उपस्थित चिकित्सकों द्वारा मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया तथा सभी जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य स्थानीय समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था।

शिविर के सफल आयोजन में डॉ. भरत सिंह, सीएमओ इंचार्ज, गांधीनगर, डॉ. प्रीति तिग्गा, सीएमओ (सीएसआर) इंचार्ज, डॉ. शिल्पी झा, मुन्ना कुमार सिंह सहित सभी पारा मेडिकल स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

सीसीएल अपने सामुदायिक विकास एवं सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रमों के माध्यम से आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनकल्याण से जुड़ी सेवाएं निरंतर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित