अलवर , फरवरी 03 -- राजस्थान के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा की अनुशंसा पर राज्य सरकार ने अलवर शहर विधानसभा क्षेत्र में 25 करोड रूपये की लागत से सीवरेज एवं नाला निर्माण के कार्य के प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति आदेश जारी किए हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि अलवर के अरावली विहार फेज प्रथम, द्वितीय एवं अम्बेडकर नगर एम एवं एन ब्लॉक में सीवर लाइन डालने और नाला निर्माण कार्य के लिये 25 करोड रूपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गयी है। इस कार्य से उक्त संबंधित कॉलोनियों में आधारभूत सुविधाओं में विकास के साथ शहर की स्वच्छता एवं निकासी प्रणाली का सुदृढीकरण होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित