हैदराबाद , अप्रैल 19 -- भारत की अग्रणी बिजली उत्पादन कंपनियों में से एक सील एनर्जी इंडिया लिमिटेड ने प्रतिष्ठित ''इन्फ्लुएंसर कैंपेन'' पुरस्कार जीता है।
यह पुरस्कार पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ़ इंडिया (पीआरएसआई) के हैदराबाद चैप्टर ने उसके प्रभावी संचार पहलों के लिए दिया है।
कंपनी की ओर से यह पुरस्कार रविवार को हैदराबाद में हुए चौथे तेलंगाना जनसंपर्क सम्मेलन और राष्ट्रीय पीआर दिवस समारोह में कंपनी की तरफ से कॉर्पोरेट जनसपंर्क विभाग के प्रमुख राजी रेड्डी केसिरेड्डी ने लिया। प्रेस एकेडमी ऑफ़ तेलंगाना के अध्यक्ष के. श्रीनिवास रेड्डी और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में विशेष आयुक्त , आईएएस प्रियंका ने यह पुरस्कार प्रदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित