दमिश्क , अगस्त 11 -- सीरिया में दमिश्क की एक अदालत ने मंगलवार को सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद को मौत की सजा सुनाई है। अदालत ने उन्हें पूर्व नियोजित हत्या के मामले में दोषी ठहराते हुए यह सजा सुनायी।

अदालत ने उनके अलावा सीरिया के दारा प्रांत में राजनीतिक सुरक्षा के पूर्व प्रमुख आतिफ़ नजीब को भी फांसी की सजा सुनाई। अदालत ने नजीब को पूर्व नियोजित हत्या और प्रताड़ना के आरोपों में दोषी करार दिया।

गौरतलब है कि बशर अल-असद अपने पिता हाफ़िज़ अल-असद के निधन के बाद वर्ष 2000 में सीरिया के राष्ट्रपति बने थे। शुरुआत में उन्हें एक आधुनिक और सुधारवादी नेता के रूप में देखा गया था, लेकिन 2011 में जब देश भर में उनके शासन के खिलाफ जन प्रदर्शन शुरू हुए, तो उन्होंने उन्हें कुचलने के लिए कठोर सैन्य कार्रवाई का सहारा लिया। इसके बाद सीरिया एक लंबे और विनाशकारी गृहयुद्ध में उलझ गया, जिसमें लाखों नागरिक मारे गए और करोड़ों बेघर हो गए। अपने दो दशक से अधिक के तानाशाही शासन के दौरान असद पर अपनी ही जनता के खिलाफ रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल, मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन और युद्ध अपराधों के आरोप लगते रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित