चेन्नई , जुलाई 24 -- तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूटीएन) ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के साथ मिलकर शुक्रवार को 'प्रतिस्पर्धा कानून की समझ' बढ़ाने पर एक व्याख्यान आयोजित किया।
विधि विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों के बीच प्रतिस्पर्धात्मक कानून के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इस क्षेत्र में अकादमिक जुड़ाव को बढ़ावा देना था।
तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय की एक विज्ञप्ति में बताया गया कि इस प्रारंभिक व्याख्यान में 100 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। व्याख्यान से पहले वरिष्ठ प्रोफेसर सुलोचना शेखर (उपकुलपति, प्रभारी), प्रोफेसर आर. तिरुमुरुगन (रजिस्ट्रार), डॉ. सीए जीआर गिरिधरन (वित्त अधिकारी), प्रोफेसर एस. नागराजन (डीन, अकादमिक), प्रोफेसर एन. राजगोपाल (डीन, विधि अध्ययन विद्यालय), तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय के विधि विभाग के फैकल्टी सदस्य और सीसीआई के निदेशक (विधि) सुकेश मिश्रा ने संस्थागत सहयोग को मजबूत करने, प्रतिस्पर्धा कानून में बहुविषयक शोध को आगे बढ़ाने और तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय व सीसीआई के बीच लगातार अकादमिक जुड़ाव के रास्ते तलाशने पर चर्चा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित