सतना , जून 12 -- मध्यप्रदेश के सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र स्थित मनकहरी में एक औद्योगिक इकाई में एसी कम्प्रेसर में गैस भरने के दौरान हुए विस्फोट में एक मैकेनिक की मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार शाम मनकहरी स्थित जॉनसन प्रिज्म सीमेंट संयंत्र में एसी के रखरखाव का कार्य चल रहा था। इसी दौरान एक एसी के कम्प्रेसर में गैस भरी जा रही थी, तभी अचानक कम्प्रेसर फट गया।
इस दुर्घटना में एसी मैकेनिक विक्रम सिंह पटेल की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि साकेत नामक एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित