फाजिल्का , फरवरी 25 -- स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (एसएसओसी), फाजिल्का ने बुधवार को सीमा पार से होने वाली ड्रग्स और हथियारों की तस्करीके एक बड़े कार्टेल का पर्दाफाश किया है।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 2.102 किलोग्राम हेरोइन, सात पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद किये हैं। उन्होंने कहा कि जांच में खुलासा हुआ है कि हेरोइन और हथियारों की यह खेप पाकिस्तान स्थित तस्करों से मंगवाई गयी थी, जिसका उद्देश्य राज्य में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देना था।
श्री यादव ने कहा कि इस संबंध में पुलिस थाना एसएसओसी फाजिल्का में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। उन्होंने कहा कि गिरोह के अगले और पिछले संपर्कों का पता लगाने के लिए गहन जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित